Jairam Mahato Biography In Hindi | जयराम महतो की जीवनी Tiger Jairam Mahato

Tiger Jairam mahato biography

आज के इस पोस्ट में आप सभी को एक महान इंसान के जीवनी के बारे में वाला हूँ, जिसकी जीवनी जानने के बाद, आप कभी भी उन परिस्थितियों से नहीं हारोगे बल्कि मुसीबत में आप डटकर खड़ा रहोगे। अगर आपको ऐसे इंसान की जीवनी के बारे में जानने के लिए इच्छुक है ,तो आप इस पोस्ट के अंत तक जरूर पढ़े।

अभी तक आपको पता चल ही चूका होगा की हम किसके बारे में बात करने वाले है, जी हाँ हम बात करने वाले है झारखण्ड के लाखो स्टूडेंट के दिलो में राज करने वाले युवा क्रांतिकारी टाइगर Jairam Mahato Biography In Hindi।

जयराम महतो का जन्म

टाइगर जयराम महतो का जन्म 27 सितम्बर 1994 में मानटांड गांव हुवा है। इनका जन्म पारसनाथ पहाड़ के एक बगल के गांव मानटांड, तोपचांची, जिला – धनबाद, झारखण्ड में हुवा है और इनका ज्यादातर समय अपने गांव में ही गुजारा है। यही से इन्होने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त किया है।

जयराम महतो का पढाई (Jairam Mahato Education)

 

 

जयराम महतो का पढाई

जयराम महतो की शुरुवाती शिक्षा उनके छोटे से गांव मानटांड, तोपचांची, धनबाद से शुरू हुवी और इसके बाद इन्होने अपनी आगे की पढाई PK ROY MEMORIAL COLLEGE DHANBAD से M A से English Honour की हुवी है। इसके बाद इन्होने पीएचडी(इंग्लिश) की पढाई BINOD BIHARI MAHTO UNIVERSITY से पूरी की।

जयराम महतो अपने गांव में सबसे ज्यादा पढ़े – लिखे इंसान है। क्योकि यह गांव जंगलो के बीच में पड़ता है, जंहा पर अक्सर बिजली, पढाई, रोड, नाला, घर, इत्यादि की कमिया होती है। उस गांव के ज्यादातर लोग बेरोज़गार है और जंगलो से अपना भरण-पोषण करते है। जयराम महतो भी उन्ही जंगलो में पढ़े और काम भी किये है।
अब आप जरा खुद ही सोचे, जिस गांव में न ठीक से बिजली हो ,न स्कूल , ना ही रोड, वहाँ से निकल कर यह लड़का आज PHD ENGLISH बिनोद बिहारी महतो यूनिवर्सिटी से कर रहा है।

Binod Bihari Mahato – Click Here

Technicalgyaani – Privacy Policy

जयराम महतो का परिवार

जयराम महतो के परिवार में वर्तमान समय में कुल मिला के चार लोग है, उनकी माँ, दादी जी और एक छोटा भाई। इनके पिता एक आंदोलनकारी थे, जो झारखण्ड इ आंदोलन के समय अपना जान गँवा बैठे थे। इनके पिता आंदोलनकारी के साथ साथ एक देशभक्त भी थे। आज उन्ही के रास्ते जयराम भी है।

इनके छोटे भाई खेती बाड़ी का काम करते है। इनके माताजी को झारखण्ड सरकार की और से 3000 रूपये का पेंशन मिलता है तथा इनकी दादी को 1200 रूपये की वृद्धा पेंशन मिलता है। आज भी ये झारखण्ड के लोगो के अधिकार के लिए लड़ रहे है, जिस तरह इनके पिता झारखण्ड के लिए लड़ा करते थे।

जयराम महतो कौन है

जयराम महतो एक आम आदमी ही है, जिनक जन्म मानटांड,तोपचाची,धनबाद में हुवा है। जो झारखण्ड के लोगो के हक और अधिकार के लिए अक्सर सरकार से लड़ रहे है |  इन्होने इंग्लिश में पीएचडी किया हुवा है | अकसर स्टूडेंट के लिए आन्दोलन करते है |

इस बार जब सेकंड लॉकडाउन हुवा था उस समय झारखण्ड सरकार ने झारखण्ड ने एग्जाम में बाहरी भाषा को शामिल कर दिया और यहाँ के लोकल भाषा को जगह नही दिया | जैसे – भोजपुरी . मगही इत्यादि वगैरह को झारखण्ड के JSSC एग्जाम में शामिल कर दिया गया |

और आपको तो पता ही है की जयराम महतो शुरू से ही स्टूडेंट के लिए आन्दोलन करते रहे है इसीलिए इस बार और जोरो सोरो से आन्दोलन शुरू किया और रातो रातो झारखण्ड के युवाओं के दिलो में राज करने लगे | धीरे धीरे इनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गयी की लोग जयराम महतो को पूरा झारखण्ड के लोग जानने लगे और मीटिंग में बुलाने लगे | और इस तरह से ये झारखण्ड बच्चो ,युवाओं , और बुढो के दिलो में राज करते हैं |

FAQ –

Q. जयराम महतो का घर कहां है ?

Ans – मानटांड,तोपचाची,धनबाद

Q. टाइगर जयराम महतो का भाषण लोग क्यों पसंद करते है ?

Ans – क्योकि इनका उतर हमेशा तर्क के साथ देते है 

Q. Tiger Jairam Mahto Father Name ?

Ans – Krishna Prasad Mahato

2 thoughts on “Jairam Mahato Biography In Hindi | जयराम महतो की जीवनी Tiger Jairam Mahato”

Leave a Comment